बेरोज़गारी बीमा

Credit: Mikhail Nilov

बेरोज़गारी बीमा क्या है? नौकरी की तलाश के दौरान नकद सहायता

  • बेरोज़गारी बीमा (UI) न्यू जर्सी श्रम एवं कार्यबल विकास विभाग का एक कार्यक्रम है। यह उन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है, जिनकी बिना किसी गलती के नौकरी चली गई है या जिनके काम के घंटों में कटौती कर दी गई है। 
  • जो लोग योग्यता की शर्तों पर खरे उतरते हैं, वे एक वर्ष की अवधि में अधिकतम 26 सप्ताह तक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उच्च बेरोज़गारी के समय में, अतिरिक्त विस्तारित लाभ कार्यक्रम भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। 
  • आप अपनी औसत साप्ताहिक आय का 60% तक प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी अधिकतम सीमा $905 प्रति सप्ताह है
  • लाभ प्राप्त करने के लिए, आपके पास वैध सोशल सिक्योरिटी नंबर होना आवश्यक है।

योग्यता की बुनियादी शर्तें:

  • आपने पिछले 18 महीनों से NJ में काम किया है
  • आप काम करने योग्य हैं और काम के लिए उपलब्ध हैं
  • आप सक्रिय रूप से काम की तलाश कर रहे हैं

आपकी आय और आप अपने नियोक्ता से किस प्रकार अलग हुए, यह भी मायने रखता है। न्यू जर्सी का श्रम एवं कार्यबल विकास विभाग प्रत्येक आवेदन की योग्यता की समीक्षा करता है।

यदि आपकी नौकरी टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस (TPS) समाप्त होने के कारण चली गई है, तो बेरोज़गारी लाभ पाने के लिए आपको निम्न दोनों बातें साबित करनी होंगी:

  • जिस वेतन का आप दावा कर रहे हैं, उसका आधार संयुक्त राज्य अमेरिका में काम करने की अनुमति के दौरान आपने अर्जित किए गए थे।
    और
  • आपके पास वर्तमान में ऐसा वैध इमिग्रेशन स्टेटस है जो आपको संयुक्त राज्य अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है।

विस्तार से जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए

  • myunemployment.nj.gov पर जाएँ। 
  • यदि आपको अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा में सहायता चाहिए, तो (732) 761-2020 पर कॉल करें और एजेंट से बात करने का विकल्प चुनें और दुभाषिए के लिए अनुरोध करें।
  • अपने निकटतम वन-स्टॉप करियर सेंटर में व्यक्तिगत सहायता के लिए, अपॉइंटमेंट लेने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

आवेदन करने के बाद:

  • अपना पासवर्ड कहीं सुरक्षित कर रख लें
  • जिस ईमेल से आपने अपना खाता बनाया है, उसी ईमेल के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करें
  • लाभ प्राप्त करने के लिए हर सप्ताह प्रमाणित करें – आवेदन करने के बाद दिए गए निर्देश देखें।
  • सभी ईमेल प्रश्नावलियों का तुरंत जवाब दें

यदि आपके कोई प्रश्न हैं या सहायता चाहिए, तो 973-298-0925 पर टेक्स्ट करके AAPI New Jersey से संपर्क करें।

TRANSLATIONS
AAPI New Jersey volunteers
You've been redirected here from aapimontclair.org

AAPI Montclair is now AAPI New Jersey

In 2023, we formally changed our name to AAPI New Jersey to reflect the statewide priorities and activities that this group of committed community members and advocates now supports. 

We continue to host events and programs in Montclair and invite you to explore this site to learn more about the diverse resources and opportunities we offer.

Sign up for our newsletter for the latest updates!