घरेलू कर्मचारियों के अधिकार

Credit: Liliana Drew

क्या मैं एक घरेलू कर्मचारी हूँ?

अगर आप निजी घरों में सेवाएँ प्रदान करते हैं, जैसे बच्चों की देखभाल, घर की सफाई, बागवानी, बुज़ुर्गों या दिव्यांगों की देखभाल, खाना बनाना आदि, तो आपको घरेलू कर्मचारी माना जाता है।

आप एक सुरक्षित और निष्पक्ष कार्यस्थल के हकदार हैं!

न्यू जर्सी का घरेलू कर्मचारी अधिकार कानून आपको कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान करता है, चाहे आपकी इमिग्रेशन स्थिति कुछ भी हो या आपको किसी भी तरीके से भुगतान किया जाता हो। आपका नियोक्ता आपके श्रम अधिकारों का प्रयोग करने पर आपके खिलाफ प्रतिशोध नहीं ले सकता है। यदि वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें भारी दंड का सामना करना पड़ सकता है।

इमिग्रेंट सुरक्षा

न्यू जर्सी श्रम विभाग (NJDOL) आपसे आपकी इमिग्रेशन या नागरिकता स्थिति के बारे में जानकारी की माँग नहीं करता है। NJDOL एक राज्य स्तरीय विभाग है, जो संघीय सरकार से अलग है। यह किसी भी संघीय इमिग्रेशन एजेंसी के साथ जाँच से संबंधित जानकारी तब तक साझा नहीं करता, जब तक की कानूनी रूप से ऐसा करना ज़रूरी हो। हालाँकि, कुछ नकद लाभों के लिए आवेदन करने के लिए सोशल सिक्योरिटी नंबर ज़रूरी है।

आपके अधिकार और सुरक्षा

  • यदि आप एक योग्य घरेलू कामगार हैं और महीने में पाँच या उससे अधिक घंटे काम करते हैं, तो आप नियोक्ता से लिखित अनुबंध प्राप्त करने के हकदार हैं। यह अनुबंध आपकी भाषा में होना चाहिए।
  • यथोचित वेतन और बीमारी अवकाश का अधिकार आप कम से कम राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम का भुगतान किए जाने और अपनी या अपने परिजनों की देखभाल करने के लिए अर्जित बीमारी अवकाश प्राप्त करने के हकदार हैं। आपके नियोक्ता को नियमित रूप से आपको भुगतान करना होगा, जो महीने में कम से कम दो बार और वेतन अवधि समाप्त होने के 10 दिनों के भीतर करना होगा। 
  • ब्रेक का अधिकार इसमें आपके काम के घंटों के अनुसार विश्राम के लिए ब्रेक, खाने के लिए ब्रेक और सोने का समय शामिल है।
  • निजता का अधिकार आपका नियोक्ता आपके व्यक्तिगत दस्तावेज़ों (जैसे पासपोर्ट, वीज़ा आदि) की मूल प्रतियाँ अपने पास नहीं रख सकते हैं। वे निजी स्थानों (जैसे बाथरूम या आपका रहने का कमरा) या आपकी निजी बातचीत (फ़ोन/ईमेल) की निगरानी या रिकॉर्डिंग नहीं कर सकते हैं।
  • कर्मचारी भुगतान आपके नियोक्ता के लिए कर्मचारी भुगतान बीमा रखना अनिवार्य है।
  • सवेतन पारिवारिक एवं चिकित्सीय अवकाश और बेरोज़गारी लाभ कई घरेलू कर्मचारी इन नकद लाभों के लिए पात्र होते हैं। आवेदन करने के लिए आपके पास वैध सोशल सिक्योरिटी नंबर होना आवश्यक है।
  • भेदभाव से सुरक्षा आपके नियोक्ता के लिए नस्ल, राष्ट्रीयता, लिंग या अन्य संरक्षित विशेषताओं के आधार पर आपके साथ भेदभाव या उत्पीड़न करना अवैध है।
  • स्वास्थ्य और सुरक्षा NJ घरेलू कामगार अधिकार कानून के तहत NJDOL को स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित मानक लागू करना ज़रूरी है।

विस्तार से जानकारी प्राप्त करने या शिकायत दर्ज:

  • करने के लिए nj.gov/labor/domesticworkers पर जाएँ।
  • आपके पास SSN होना ज़रूरी नहीं है, आपकी ओर से कोई भरोसेमंद व्यक्ति आवेदन दाखिल कर सकता है या NJDOL से संपर्क करने में आपकी मदद कर सकता है। 

यदि आपके कोई प्रश्न हैं या अपने अधिकारों को समझने में सहायता चाहिए, तो 973-298-0925 पर टेक्स्ट करके AAPI New Jersey से संपर्क करें।

TRANSLATIONS
AAPI New Jersey volunteers
You've been redirected here from aapimontclair.org

AAPI Montclair is now AAPI New Jersey

In 2023, we formally changed our name to AAPI New Jersey to reflect the statewide priorities and activities that this group of committed community members and advocates now supports. 

We continue to host events and programs in Montclair and invite you to explore this site to learn more about the diverse resources and opportunities we offer.

Sign up for our newsletter for the latest updates!